जानिए, महामारी ने स्वास्थ्य के लिए कितना बदला लोगों का नजरिया?

जानिए, महामारी ने स्वास्थ्य के लिए कितना बदला लोगों का नजरिया?

सेहतराग टीम

पिछले साल से शुरू हुए कोरोना वायरस के बाद से लोगों का जीवन काफी बदल गया है। लोग एक दुसरे से शारीरिक दूरी बनाने लगे हैं। यहीं नहीं लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया है। एक सर्वे के दौरान ये बात भी सामने आई कि इस महामारी ने दुनिया भर के लोगों का स्वास्थ्य को लेकर नज़रिया ही बदल दिया। महामारी और लॉकडाउन के समय शरीर को स्वस्थ रखना लोगों की प्राथमिकता बन गई थी, जो आज भी क़ायम है। आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसी चीज़ों पर जो हम सभी ने अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए करना शुरू किया हैं:

पढ़ें- इम्यूनिटी को मजबूत करता है आंवले का जूस, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड

कोरोना वायरस महामारी ने हमें ये भी बताया कि मज़बूत इम्यूनिटी कैसे सबसे अहम है। इस जानलेवा संक्रमण से इम्यूनिटी ही आपको बचाती है। इसलिए ताज़ी सब्ज़ियों से लेकर काढ़े और ज़रूरी औषधियों का उपयोग खूब किया गया।

घर के बने खाने को दे अहमियत

महामारी के दौरान ही लोगों को समझ आया कि हमारे शरीर का स्वस्थ रहना कितना ज़रूरी है। जिसकी के लिए स्वस्थ खाने का सबसे पहला नियम है घर का बना खाना खाना। बाहर के खाना ताज़ा है या नहीं, कितनी स्वच्छता से बनाया गया है, किस तरह की चीज़ों का उसमें इस्तेमाल किया गया है, इन सभी सवालों का जवाब मिलना मुश्किल होता है, इसलिए बेहतर यही है कि घर का खाना खाया जाए।

अच्छी नींद लें

हम सभी ये जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर के लिए एक अच्छी नींद लेना कितना ज़रूरी है। रात में 7से 8 घंटे की नींद आपको अगले दिन के लिए अच्छे से तैयार कर देती है। आप तरोताज़ा और ज़्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। साथ ही आपके शरीर में इसका साकारात्मक असर भी पड़ता है।    

स्वस्थ खाना और समय पर खाना

लॉकडाउन के समय लोगों ने घर का बना और शरीर को फायदे पहुंचाने वाले खाना पर ध्यान दिया। ताज़ा फल और सब्ज़ियों का सेवन किया और समय पर किया। लोगों ने इस दौरान ताज़ी सब्ज़ियों औप फलों की अहमियत को समझा, जो आने वाले कई सालों तक जारी रहने की उम्मीद है। 

वर्कआउट की ज़रूरत समझे

क्योंकि हम सभी अपने-अपने घरों में बंद थे, इसलिए एक्सर्साइज़ करना और भी ज़रूरी हो गया था। हमारे शरीर को ज़्यादा एक्टीविटी नहीं मिल रही थी, जिम जाना मुमकिन नहीं था। यही वजह है कि लोगों ने घरों में वर्कआउट करना शुरू किया ताकि शरीर एक्टिव रहे। 

त्वचा का ख्याल

लॉकडाउन के समय लोगों को अपनी त्वचा का ख़्याल रखने का अच्छा वक्त मिल गया, जो आमतौर पर बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते नगीं मिल पाता था। घरेलू उपाय हों या फिर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स, लोगों ने त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें-

किडनी का कैंसर है काफी खतरनाक, शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।